ध्रुव राठी ने अब तक क्यों नहीं ली जर्मनी की नागरिकता? बताई वजह

ध्रुव राठी ने अब तक क्यों नहीं ली जर्मनी की नागरिकता? बताई वजह

ध्रुव राठी ने अब तक क्यों नहीं ली जर्मनी की नागरिकता? भारतीय पासपोर्ट रखने  की बताई वजह, Ncr Hindi News - Hindustan

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ने नहीं आए हैं। वह व्यक्तिगत रूप से इस आंदोलन से जुड़े हैं और राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े नहीं हैं और व्यक्तिगत हैसियत से इस मुद्दे पर आए हैं। ध्रुव राठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और इसमें कही गई बातों पर ‘शक्तिमान’ फेम चर्चित एक्टर मुकेश खन्ना ने नाराजगी जाहिर की है।

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे ध्रुव राठी पर आगबबूला होते नजर आए हैं। वीडियो साझा करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन लिखा है, ‘ध्रुव तारा मशहूर है स्थिरता के लिए। ध्रुव राठी मशहूर बड़बड़ता क्रे लिए। जर्मनी से हिंदुस्तान पर अपनी तोप दागने वाला आज हमारे यहां आकर अपनी गुलेल से पत्थर बरसा रहा है। लेकिन पुलिस ने गुलेल छीन कर हथकड़ियां पहना दी उसके हाथों में। उठा कर ले गए नींद से बिना चप्पल। रोने को छिपाकर, मुस्कुराकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। कोई नहीं सुनेगा उसकी, क्योंकि वो झूठ पर झूठ दाग रहा है। अंग्रेज भारत छोड़ो की जगह हमें, कहना पड़ेगा, जर्मन छोड़ो भारत’।

मुकेश खन्ना ने एक लंबा वीडियो भी शेयर किया है। इसमें ध्रुव राठी पर निशाना साधा है और आरोप भी लगाया है कि यहां आने के उन्होंने पैसे लिए हैं। मुकेश खन्ना ने कहा है, ‘दोस्तों झूठ की भी हद होती है। जर्मनी से आए हुए ध्रुव राठी, जिनके बारे में मैंने कहा कि झूठ बोलते हैं। जर्मनी में बैठकर जहर उगलते हैं। देश के खिलाफ बहुत कुछ बोल चुके हैं। कोई उन्हें कंट्रोल नहीं कर सकता, क्योंकि वे जर्मनी में रहते हैं। मगर, अगर वही शख्स यह सोचे कि मैं इंडिया जाकर प्रधानमंत्री के लिए कुछ भी बोलूं। यहां आकर आपने जो हरकते की हैं, वह स्वीकार्य नहीं हैं’।

Dhruv Rathee Released Passport : जर्मन या भारतीय! ध्रुव राठी ने पासपोर्ट  दिखाकर दिया नागरिकता का जवाब

मुकेश खन्ना ने आगे कहा है, ‘बता दें ध्रुव राठी। हम भारतीय हैं। तुम भी हो, लेकिन तुम भारतीयता भूल चुके हो। तुम गरिमा को भूल चुके हो। भारत को सम्मान देना भूल चुके हो। आप जानते हैं देश की आबादी 140 करोड़ है। चंद लोगों को इकट्ठा करके आप मूर्खता कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि मैं लाखों को देखकर आया हूं। आप लाखों छोड़िए, हमारे देश की जनसंख्या करोड़ो में हैं। आप कह रहे हैं कि आप गिरफ्तार नहीं हुए, किडनैप किया गया है। ध्रुव राठी और दिपके के बीच समानता यह है कि सबकुछ कैमरा ऑन करके बोलेत हैं। इसमें ध्रुव राठी भी एक्सपर्ट हैं। इन्होंने जो भी बोला है, कैमरे के लिए बोला है।
अब तक तो आप सुरक्षित दायरे में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। अब भारत में आकर कह रहे हो कि बहुत अच्छा इंतजाम किया है मोदी ने। पहले आप बोलते हो कि मैं आया हूं। आप भी आइए। अब कहते हो कि मैं कॉकरोच के आंदोलन के लिए नहीं आया हूं। पैसा तो बटा है। बड़े लेवल पर बना है। आप जैसा इंसान बिना पैसे के नहीं जाएगा’।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *