CJP के प्रदर्शन से पहले भारत के 2 स्टेशन बंद : आनंद विहार से करें सफर
दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इसी के मद्देनजर सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। दोनों स्टेशन 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।
यानी इस दौरान ट्रेन परिचालन जारी रहेगा, लेकिन सराय काले खाँ और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा नहीं मिलेगी।
प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा

10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया है।
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का फैसला भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।
नमो भारत स्टेशन बंद रहने के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। खासकर सराय काले खां और न्यू अशोक नगर से यात्रा शुरू करने या यहां उतरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
आनंद विहार से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेनें सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलती रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले संबंधित सेवाओं की स्थिति की पुष्टि कर लें।

