भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, ATM से पैसे निकालने पर नहीं देना होगा चार्ज , 3 दिन फ्री सर्विस

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने के लिए कोई भी ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 3 दिनों के लिए है। इस दौरान 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों से ATM ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।
SBI ने एडवाइजरी में कहा, “हम हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, फिर भी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें। कैश की जरूरतों के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें।
सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) और रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का निर्देश दिया है। हालांकि बैंक कर्मचारियों के प्रमुख यूनियन तीन दिन की हड़ताल पर जाने और कर्मचारियों से रविवार को ऑफिस न आने के लिए कहने की बात कह रहे हैं।
बैंक कर्मचारी यूनियनों ने रविवार को कामकाज का दिन रखने पर आपत्ति जताई है। बैंकिंग कर्मचारी संगठनों ने 27 सितंबर को कामकाज का दिन रखने के फैसले पर भी आपत्ति जताई है। इंचार्ज गिरीश चंद्र आर्य के साथ मिलकर, इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्रेटरी से मुलाकात की।

