एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग , कोटा से पकड़े गए; एक बिहार, 2 हरियाणा के
एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावर 15 घंटे में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए। टाइगर पर रविवार देर रात 7 बजे हमला किया गया था।
आरोपी जयपुर, दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन से पकड़ा।
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जा रहे थे। जनरल कोच में हिरासत में लिया गया। इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमला करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। अनिल ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों संदिग्धों में दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें हरियाणा के सोनीपत का रेहान और बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन शामिल हैं।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब 10 दिनों से टाइगर श्रॉफ पर नजर रख रहे थे। उन्होंने उनके घर और जिम की भी रेकी की थी। फायरिंग से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक उस इलाके को जाना था। वे सोशल मीडिया पर पापराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के कंटेंट से भी टाइगर की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी जुटा रहे थे।
रविवार को फायरिंग के बाद आरोपी मुंंबई में एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागे। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली थी।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के रेहान का संपर्क अमेरिका में रह रहे अनिल पंडित से था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। उसने सलमान खान को भी धमकी दी और उनसे लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने को कहा। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप को वेरिफाई कर रही है।
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा SP तेजस्वनी गौतम ने बताया कि तीनों में से एक आरोपी नाबालिग है। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। इनमें से रेहान की वारदात में मुख्य भूमिका है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था।

