Jio IPO के 3 दिन में 7 रिकॉर्ड : टारगेट से 22 गुना ज्यादा बोलियां

दस साल बाद यही जियो जब भारत का सबसे बड़ा IPO लाई, तो लोग एक बार फिर टूट पड़े। जियो दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला IPO तो बना ही, इसने 3 दिन में 7 रिकॉर्ड बना डाले। ग्लोबल स्टॉक मार्केट के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स पहला ऐसा IPO बन गया है, जिसे 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा इंडिविजुअल इन्वेस्टर एप्लीकेशन मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की ही वारी एनर्जीज के नाम था, जिसे लगभग 97.3 लाख आवेदन मिले थे।
भारतीय कॉरपोरेट का सबसे बड़ा IPO
₹30,213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इक्विटी ऑफरिंग बन गया है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था।
ज्यादा पब्लिक सब्सक्रिप्शन बिड्स
![]()
एंकर बुक समेत जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के लिए कुल शेयर डिमांड ₹7.4 लाख करोड़ रही। पब्लिक सब्सक्रिप्शन कैटेगरी से ₹4.9 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां मिलीं।
डेटा के आधार पर एंकर बुक के बाहर मिली बोलियों की वैल्यू के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा IPO बन गया है, जिसने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के 2025 IPO के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा एंकर बुक में एंकर इन्वेस्टर्स को एलोकेट ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले करीब ₹2.5 लाख करोड़ की मांग मिली।
नई लिस्टेड कंपनी के लिए सबसे ज्यादा शुरुआती मार्केट वैल्यूएशन
₹1,119 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर, जियो प्लेटफॉर्म्स का पोस्ट-लिस्टिंग मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹10.3 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। ट्रेडिंग के पहले ही दिन यह भारत की टॉप 4 या 5 सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो जाएगी।
इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा डिमांड
![]()
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) यानी बड़े निवेशकों ने इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उनका रिजर्व हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 4.9 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 345.75 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 14 गुना भरा, जहां 3.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 51.03 करोड़ शेयरों की बोली लगी। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) कैटेगरी में 8.5 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 23.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं, जिससे यह हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ।
देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन का आज 23 अक्टूबर को आखिरी दिन रहा। ये IPO 21 गुना भरा है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 67 गुना और रिटेल पोर्शन 2.7 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
यह 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO भी बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसके IPO को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे।

