रणबीर कपूर का बयान कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

रणबीर कपूर का बयान कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

रणवीर कपूर ने दशहरा में हुए एक इवेंट में बोले गए शब्द के लिए माफी मांगी है.  रणवीर ने कहा की उनका मतलब बुराई कितनी भी ताकतवर हो जाए आखिर में जीत

रणबीर कपूर ने दशहरे के इवेंट में कहा, बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिरकार अंत सच्चाई और अच्छाई का होता है। जबकि उन्हें कहना था कि जीत सच्चाई और अच्छाई की होती है। गलत बयान पर विवाद बढ़ने पर अब रणबीर ने माफी मांगी है और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। रणबीर के बयान की आलोचना की एक वजह ये भी है कि वो फिल्म रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं।

रणबीर ने कहा- जुबान फिसल गई थी

Amar Ujala on X: "रणबीर का वायरल वीडियो: 'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी',  दशहरा पर फिसली एक्टर की जुबान; अब जमकर हो रही ट्रोलिंग #ranbirkapoor  #viralvideo #ramayana ...

रणबीर ने 21 अक्टूबर को कहा- “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।”

4000 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी रामायण के VFX और कास्टिंग की भी आलोचना हो रही है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन में ऐसा ब्लंडर जल्द ही चर्चा में आ गए।

रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर लगातार विरोध जताया जा रहा है। वजह है रणबीर का वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। टीवी शो रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर भी रणबीर के राम बनने पर आपत्ति जता चुके हैं। इसके अलावा उनकी पिछली फिल्म एनिमल में उनका हिंसक किरदार भी वजह है कि लोग उनके राम बनने पर आपत्ति जता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *