टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, ईशान ने 80 रन की पारी खेली : वैभव ने 38 रन बनाए

 

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, T20I में 45 पर ऑलआउट; फाइनल में  पाकिस्तान से गोल्ड मेडल मुकाबला

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। 3 बल्लेबाज रनआउट हुए।  ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।

9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा :

भारत ने श्रीलंका पर टी-20 क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। पिछली सबसे बड़ी जीत 93 रन की थी, जो 2017 में कटक में मिली थी।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश से जीता 13-13 ओवर का मैच :  पाकिस्तान ने मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। यह मैच बारिश से प्रभावित हुआ। इसे 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए। पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल कर ली।  भारत ने यह मुकाबला 134 रन से जीत लिया है। 10वें ओवर में भारत ने लगातार तीन विकेट लिए। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने थारिंदु रत्नायके को रन आउट किया। पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड कर दिया।

भारत ने 169 रन बनाए  :  भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। श्रीलंका को सेमीफाइनल जीतने के लिए 170 रन का टारगेट मिला है। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।

भारत ने जापान में इकलौता मुकाबला होस्ट टीम के खिलाफ ही खेला, जो दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ। यह मैच भी बारिश की वजह से सिर्फ 5-5 ओवर का ही हो सका। भारत ने इस करीबी मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की थी। यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं था।  टीम ने अपने पिछले पांचो मुकाबले जीते हैं। वहीं श्रीलंका को पिछले 5 मुकाबलों में 4 में हारी मिली है और 1 मैच जीता है। टी-20 में दोनों टीमें 33 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 23 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 9 में जीत मिली। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।इसके अलावा भारत के खिलाफ श्रीलंका अपने पिछले पांचों मुकाबले हारा है। उसे भारत के खिलाफ आखिरी जीत जनवरी 2023 में मिली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *