ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!
क्या आप भी अपनी लाख कोशिशों के बाद करियर में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं? क्या आपकी नौकरी में समस्याओं का कारण ऑफिस पॉलिटिक्स है? क्या मेहनत करने के बाद भी आपकी सीनियर्स और कलीग के साथ बार-बार अनबन हो जाती है? अगर हां, तो इसका कारण आपका मूलांक भी हो सकता है।
मूलांक-2
ये एक ऐसा मूलांक है जिसका प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है। इसकी वजह से ये लोग स्वभाव से बहुत शांत होते हैं और हर बात को बहुत ज्यादा शांति से हैंडल करने की कोशिश करते हैं। इनके मन में जो भी होता है वही बाहर भी होता है, इसी वजह से ये लोग कई बार सामने वाले की गलत बातों को भी उसके सामने बोल देते हैं।
मूलांक-7
सबके ऊपर आंख मूंदकर भरोसा करने वाले लोग स्वभाव से बहुत इमोशनल होते हैं। ये लोग वर्कप्लेस में भी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं और इनकी इसी आदत की वजह से ऑफिस में इन्हें बहुत से धोखे मिलते हैं। यूं कहा जाए कि कई बार ऑफिस में मेहनत करके काम ये लोग करते हैं और उसका क्रेडिट कोई और ही ले जाता है।
अपने सीधे स्वभाव और सबके ऊपर भरोसा करने की इनकी ये आदत इन्हें बार-बार बिना वजह ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसा ही देती है। कई बार तो इसी ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से बात इनकी नौकरी पर भी आ जाती है और इन्हें अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है।
यही नहीं वर्कप्लेस में अगर कोई गलती भी हो जाती है, तो इन्हें उसमें भी फंसा दिया जाता है। इसकी वजह से कई बार बिना कारण के ही इनका करियर खराब हो जाता है। जिन लोगों का जन्म 7,16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है और आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें।
ऑफिस पॉलिटिक्स से कैसे बचें
आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अंक ज्योतिष से आपके लकी दिन और तारीखों का पता लगाएं और कोई भी बड़ी डील, जॉब इंटरव्यू या प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन इन्हीं तिथियों में पूरा करने को कोशिश करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत उन तारीखों पर न करें जो आपके स्वामी ग्रह के अंकों से टकराते हों। अपने वर्कप्लेस को हमेशा साफ सुथरा रखें।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो आपके वर्कप्लेस में ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से समस्याएं हो सकती हैं।


