कैप्टन मछार की हिम्मत ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

174 से अधिक यात्रियों की जान बचाकर पूरे देश का दिल जीतने वाले जांबाज पायलट  कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर अब उनके पड़ोसियों का भावुक और गर्व ...

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई में हुई घटना चर्चा के केंद्र में है। ये फ्लाइट हवा में थी तो दो पायलटों के बीच बहस हुई और ओमान के रहने वाले को-पायलट ने मछार पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। मछार ने घायल अवस्था में बहादुरी दिखाई और सूझबूझ से इस प्लेन को क्रैश होने से बचाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई।

फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार भारतीय नागरिक हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। उन्होंने गुरुग्राम (पूर्व में गुड़गांव) से पायलट की ट्रेनिंग ली है। फ्लाईदुबई जॉइन करने से पहले वह स्पाइसजेट के पायलट थे। उन्होंने 2022 में स्पाइसजेट छोड़ दी थी।

कैप्टन मछार की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें ट्रेनिंग देने वाले एक सीनियर पायलट ने कहा, “उन्होंने न्यूजीलैंड से अपना कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) का कोर्स किया और फिर मानेसर (गुरुग्राम) में FSTC में बोइंग 737 पर टाइप रेटिंग की ट्रेनिंग ली।” उन्होंने आगे कहा, “वह बहुत अच्छे और शांत स्वभाव के इंसान हैं मुझे उनके बारे में कोई भी बुरी बात याद नहीं है।” बता दें कि स्मित के भाई भी पायलट हैं और फ्लाईदुबई के लिए ही उड़ान भरते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

180 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित, जानिए 18 साल के करियर के सबसे खौफनाक  मोड़ - Pilot smit Machchar Flydubai flight Dubai to israel pilot attacked  co pilot hijack ntcppl - AajTak

ओमान के रहने वाले को-पायलट के हमले का शिकार होने के बावजूद घाटकोपर के रहने वाले इस कैप्टन ने न सिर्प हमलावर का मुकाबला किया, बल्कि घायल होने के बाद भी प्लेन पर दोबारा कंट्रोल भी हासिल किया। बेहद अचानक हुए हमले और गंभीर हालात के बाद भी सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने प्लेन को नीचे गिरने से बचा लिया। उस समय  प्लेन गिरने की कगार पर था।

ट्रैकिंग साइट Flightradar24 के मुताबिक, FZ 1073 के तौर पर उड़ रहा प्लेन (A6-FKF) सिर्फ 29 सेकंड में 30,875 फीट से 16,750 फीट यानी 14,000 फीट (लगभग 4.3 किमी.) नीचे आ गया था। Flightradar24 के डेटा में लगभग 30,000 फीट प्रति मिनट की तेजी से नीचे आने की रफ्तार रिकॉर्ड की गई।

इस फ्लाइट में 174 यात्री थे, जिनमें से 166 इजरायली नागरिक थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, “फ्लाइट के दौरान जब वे देश के करीब पहुंच रहे थे तो एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसा लगता है कि उसने यात्रियों के साथ प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की।”

कैप्टन स्मित मछार ने इस मुश्किल समय में प्लेन को खतरनाक तरीके से नीचे गिरने से बचा लिया। जैसे ही उन्होंने प्लेन को संभाला क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और हमलावर को-पायलट पर काबू पा लिया। FZ 1073 में दो और पायलट यात्री के तौर पर यात्रा कर रहे थे, जिन्हें तेल अवीव से दुबई वापस प्लेन उड़ाकर ले जाना था।

विमान के तेजी से नीचे गोता लगाने के दौरान उसका रडार (जो दिशा बदलने के काम आता है) अलग हो गया था। फ्लाईदुबई के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि फ्लाइट डेक पर “झगड़ा हुआ था”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *