वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर:बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे

वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर:बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे

WhatsApp का नया फीचर, बिना अकाउंट के भी कर सकेंगे वॉयस और वीडियो कॉल; 32  लोग जुड़ सकेंगे, Gadgets Hindi News - Hindustan

वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर ‘गेस्ट कॉलिंग’ लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब उन लोगों को भी वॉट्सएप कॉल में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास वॉट्सएप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में एप इंस्टॉल है।

वॉट्सएप के इस नए फीचर की मदद से आप ऐसे किसी भी व्यक्ति को वॉट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, जो वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को न तो वॉट्सएप एप डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही कोई अकाउंट बनाने की। आप बस उन्हें कॉल का लिंक भेजेंगे और वे उस पर क्लिक करके सीधे कॉल में शामिल हो जाएंगे।

मेटा ने इस साल की शुरुआत में वॉट्सएप के वेब वर्जन पर कॉल सपोर्ट फीचर जोड़ा था। जब आप किसी बिना अकाउंट वाले व्यक्ति को कॉल लिंक भेजते हैं, तो वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर जैसे गूगल क्रोम, सफारी में लिंक खोलकर सीधे कॉल से जुड़ सकता है।

सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है। वॉट्सएप के मुताबिक, गेस्ट कॉलिंग के जरिए होने वाली कॉल भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। इसका मतलब है कि कॉल पर मौजूद लोगों के अलावा कोई तीसरी पार्टी या खुद वॉट्सएप भी आपकी बातचीत नहीं सुन सकता।

वॉट्सऐप की वेब कॉलिंग ने मचाया धमाल, ऐसे करें इस्तेमाल - Whatsapp web calling  feature how to use prym

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें ‘वेटिंग रूम’ का फीचर दिया गया है। जब कोई गेस्ट लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह सबसे पहले वेटिंग रूम में जाएगा। जब कॉल का होस्ट यानी कॉल शुरू करने वाला यूजर उसे अप्रूव करेगा, तभी वह कॉल में एंट्री कर पाएगा।

सुरक्षा और निजता बनाए रखने के लिए गेस्ट यूजर्स पर कुछ सीमाएं तय की गई हैं:

  • गेस्ट यूजर खुद नया कॉल शुरू नहीं कर सकते।
  • वे कॉल में मौजूद अन्य पार्टिसिपेंट्स के फोन नंबर नहीं देख सकते।
  • वे कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकते।
  • वे किसी अन्य व्यक्ति को सीधे कॉल में ऐड नहीं कर सकते।
  • होस्ट उन्हें किसी भी वक्त कॉल से बाहर कर सकता है।

Whatsapp Feature : अब व्हाट्सएप ने इतने लोगों के लिए कॉल लिंक, ग्रुप वीडियो  कॉल की शुरुआत की

मेटा ने बताया है कि इस साल के अंत तक वॉट्सएप कॉल के लिए गूगल कैलेंडर और आउटलुक इंटीग्रेशन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को वॉट्सएप प्लगइन इंस्टॉल करके अपना अकाउंट कनेक्ट करना होगा। इसके बाद वे अपनी कैलेंडर इनवाइट्स के साथ ही सीधे वॉट्सएप कॉल का लिंक भेज सकेंगे।

यह एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज या कॉल को एक्सेस कर सकते हैं। बीच में कोई भी हैकर, टेलीकॉम कंपनी या खुद सर्विस देने वाली कंपनी (वॉट्सएप/मेटा) भी आपकी कॉल या मैसेज को नहीं सुन/देख सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *