Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल के बेस्ट ऑफर्स

Flipkart and Amazon Sale: त्यौहार पर सस्ते गैजेट्स खरीदने की कर लें तैयारी,  इस दिन से

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अक्टूबर का महीना काफी काम का रहने वाला है. Amazon और Flipkart की बड़ी फेस्टिव सेल शुरू होने वाली है. अगर फोन, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या कपड़ों की खरीदारी काफी समय से टाल रखी है, तो अब कीमतों पर नजर रखने का वक्त आ गया है. Amazon Great Indian Festival 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है, जबकि Flipkart Big Billion Days की शुरुआत आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से होगी. Flipkart के खास मेंबर्स और एलिजिबल कार्डहोल्डर्स को 8 अक्टूबर की आधी रात से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा. यानी दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदारी का माहौल एक साथ गरम होने वाला है.

कब शुरू होगी सेल Amazon और Flipkart की

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए होगी. Amazon के मुताबिक, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. प्राइम सदस्यों को चुनिंदा ऑफर्स पर 10 फीसदी तक अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिल सकता है.

Flipkart Big Billion Days की सामान्य शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. हालांकि, Plus और VIP सदस्यों के साथ पात्र Flipkart क्रेडिट कार्डधारकों को 8 अक्टूबर की आधी रात से अर्ली एक्सेस मिलेगा. Flipkart ने एलिजिबल ट्रांजैक्शंस पर ICICI Bank और Axis Bank कार्ड से 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी दी है.

यानी अगर आपकी नजर किसी महंगे प्रोडक्ट पर है, तो 8 और 9 अक्टूबर की तारीख सेव करके रखना काम आ सकता है.

स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा 

अमेजन  ने Samsung, Apple, OnePlus और दूसरे ब्रांड्स के फोन पर डील की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, 5G स्मार्टफोन 13,999 रुपये से शुरू होने वाली डील में उपलब्ध होंगे. Samsung Galaxy M47 5G को 30,999 रुपये और Samsung Galaxy M17e 5G को 14,999 रुपये की घोषित कीमत पर लिस्ट किया गया है.

यहां सिर्फ फोन की स्क्रीन पर दिख रही कीमत देखकर खरीदारी करना ठीक नहीं होगा. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और नो-कॉस्ट ईएमआई को जोड़ने के बाद असल में कितना पैसा देना है, यही ज्यादा मायने रखेगा.

फ्लिपकार्ट  पर भी Apple, Samsung, Motorola, Google और Nothing जैसे ब्रांड्स के फोन और टैबलेट पर प्राइस कट, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर मिलेंगे.

लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी कई डील

अगर नया लैपटॉप या कोई गैजेट खरीदने का प्लान है, तो दोनों प्लेटफॉर्म पर विकल्पों की कमी नहीं होगी.

Amazon ने एचपी विक्टस को एएमडी राइजेन 7 प्रोसेसर और आरटीएक्स 3050 ग्राफिक्स के साथ 93,990 रुपये की घोषित कीमत पर लिस्ट किया है. कंपनी के मुताबिक, पात्र बैंक ऑफर के साथ इसमें 8,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. Apple iPad Air M4 की कीमत 67,999 रुपये बताई गई है. Sennheiser Momentum 4 हेडफोन 20,990 रुपये और Bose QuietComfort ईयरबड्स 9,999 रुपये की घोषित कीमत पर हैं.

Flipkart पर भी लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स और गेमिंग कंसोल जैसी कैटेगरी में डील की तैयारी है. कंपनी ने Apple, Samsung, Motorola, Google, Nothing, ASUS, Sony और Acer जैसे ब्रांड्स को प्रमुखता दी है.

टीवी और घर के सामान में भी बड़ी बचत का मौका

फेस्टिव सीजन में टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी चीजों की खरीदारी भी खूब होती है. इस बार भी दोनों प्लेटफॉर्म ने इन कैटेगरी को खास जगह दी है.

Amazon ने स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 फीसदी तक की छूट की जानकारी दी है. Samsung का 65 इंच 4K Vision AI स्मार्ट टीवी 44,990 रुपये की घोषित कीमत पर लिस्ट किया गया है. इसके अलावा TCL, Xiaomi और Sony के टीवी पर भी डील दी गई है.

होम अप्लायंसेज में रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और किचन चिमनी जैसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं. Flipkart पर स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और किचन अप्लायंसेज के साथ एक्सटेंडेड वारंटी जैसे विकल्प भी दिए गए हैं.

कपड़े, जूते और ब्यूटी प्रोडक्ट भी सस्ते हो सकते हैं

सेल का मतलब सिर्फ मोबाइल और टीवी नहीं है. अगर दिवाली या त्योहार के लिए कपड़े, जूते, बैग या ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने हैं, तो यहां भी ऑफर मिलेंगे.

Amazon ने फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट पर 65 फीसदी तक की छूट की जानकारी दी है. Hidesign, Lavie Luxe, HRX, Snitch, Hush Puppies और Woodland जैसे ब्रांड्स की डील शामिल हैं. कुछ फुटवियर पर 55 फीसदी तक की छूट भी बताई गई है.

Flipkart पर भी फैशन, फुटवियर, ब्यूटी और ग्रूमिंग प्रोडक्ट की बड़ी रेंज पर ऑफर मिलेंगे. कंपनी ने अलग-अलग ब्रांड्स और कैटेगरी में प्राइस कट की जानकारी दी है.

होम डेकोर और फर्नीचर खरीदने वालों के लिए भी मौका

अगर काफी समय से सोफा, गद्दा, फर्नीचर या होम डेकोर बदलने का सोच रहे हैं, तो फेस्टिव सेल पर नजर रखना उपयोगी हो सकता है.

Flipkart ने होम और फर्नीचर में गद्दे, सोफा, होम डेकोर और दूसरी जरूरी चीजों पर ऑफर की जानकारी दी है. Amazon पर भी होम डेकोर और फर्निशिंग के साथ छोटे कारोबारियों के प्रोडक्ट पर अलग-अलग छूट दी जा रही है.

‘सेल ‘ देखकर सामान मत खरीद लेना

इस बार भी सबसे जरूरी बात यही है कि सिर्फ बड़ा डिस्काउंट देखकर खरीदारी न करें. जिस चीज की जरूरत है, उसकी कीमत और सभी ऑफर जोड़कर देखें. अगर वही प्रोडक्ट पहले भी कम कीमत में मिल चुका है, तो सिर्फ सेल का नाम देखकर खरीदना जरूरी नहीं है.

नोट: इस लेख में दी गई कीमतें और ऑफर Amazon और Flipkart की घोषित सेल जानकारी पर आधारित हैं. सेल शुरू होने के बाद कीमत, स्टॉक, बैंक ऑफर और दूसरी शर्तों में बदलाव हो सकता है. खरीदारी से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर लाइव कीमत और ऑफर की शर्तें जांच लेना सही रहेगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *