13 साल की छात्रा ने होमवर्क के लिए बनाया ऐप : AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन
चीन की 13 साल की छात्रा झू शुहान ने पढ़ाई में निगरानी रखने के लिए एक ऐप बनाया सुहान को कोडिंग बिल्कुल नहीं आती थी। इस ऐप का नाम ‘जाई चांग’ (Zai Chang) है उसने AI की मदद से एक ऐसा स्टडी ऐप तैयार किया, जिसने लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों में करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई कर ली।

झू शुहान को ऐप बनाने का विचार अपनी ही पढ़ाई के अनुभव के दौरान आने वाली दिक्कतें देखकर आया। उसके पेरेंट्स बिजी रहते थे। ऐसे में शुहान को अकेले ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। उसे लगा कि उसी के उम्र के कई दूसरे बच्चे भी बिना किसी की निगरानी के पढ़ाई करते होंगे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानी होती होगी।
इस ऐप को 21 से 23 अगस्त के बीच हांगझोऊ में आयोजित एक राष्ट्रीय AI प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रतियोगिता में पेश किया गया। यहां उन्हें तीसरा अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उसे करीब 70,000 का कैश प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता के 3 दिनों के दौरान ऐप के 90 ऑर्डर मिले। इससे कुल ढाई लाख कमाई हुई।
13 साल की शुहान के ऐप की यह खासियत थी कि पढ़ाई के दौरान जब बच्चे का ध्यान बार-बार भटकने लगता तो ऐप पर मा के नाराज होने का अलर्ट आता था। शुआन को बच्चों की शिकायत करने वाला यह पैटर्न पसंद नहीं आया।

