Somvati Amavasya 2024 Katha: अमावस्या के दिन करें इस कथा का पाठ, पूर्वज होंगे प्रसन्न

somvati-amavasya

Somvati Amavasya 2024 Katha: अमावस्या के दिन करें

पौष माह की अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का अधिक महत्व है। साथ ही पितरों का तर्पण करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पितरों की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है। इस दिन व्रत कथा (Somvati Amavasya 2024 Katha) का पाठ जरूर करना चाहिए।

पंचांग के अनुसार, आज (Aaj ka panchang) यानी 30 दिसंबर (Somvati Amavasya 2024 Date) को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। पौष अमावस्या के दिन सोमवार पड़ रहा है, सोमवती अमावस्या के रूप में मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु का विधान है। साथ ही व्रत कथा का पाठ करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही पूर्वज प्रसन्न होते हैं। आइए पढ़ते हैं कथा।

सोमवती अमावस्या की व्रत कथा (Somvati Amavasya 2024 Vrat Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक साहूकार के एक बेटी और सात बेटे थे। उसकी बेटी का विवाह नहीं हुआ था, जिससे वह परेशान था। ऐसे में एक साधु ने साहूकार की पत्नी को आशीर्वाद दिया, लेकिन उन्होंने कभी उनकी बेटी को आशीर्वाद नहीं दिया। इसके बारे में जब उन्होंने साधु से पूछा तो, वह बिना कुछ कहें वहां से चले गए, जिसकी वजह वह चिंतित हो गए। साहूकार ने एक पंडित से सलाह ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *