Somvati Amavasya 2024: आज है सोमवती अमावस्या, यहां पढ़ें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

somvati-amavasya

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या बहुत विशेष मानी जाती है। इस साल यह (Somvati Amavasya 2024) 30 दिसंबर यानी आज के दिन मनाई जा रही है। इसे दर्श व पौष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं उनके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।

 

  1. हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या बहुत विशेष मानी जाती है।
  2. इसे दर्श व पौष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
  3. इस साल यह आज के दिन मनाई जा रही है।

सोमवती अमावस्या एक महत्वपूर्ण दिन है, जो सोमवार को आती है। इस दिन का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। साथ ही यह दिन पितरों को तर्पण देने के लिए समर्पित। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर यानी आज साल की अंतिम सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। वहीं, इस दिन (Somvati Amavasya 2024) पितरों की पूजा के अलावा शिव पूजन का भी विधान है। मान्यता है कि जो साधक इस दिन सच्ची भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उनके भाग्य खुल जाते हैं, तो चलिए यहां पर सही पूजन विधि जानते हैं।

सोमवती अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त (Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat)

अमृत काल शाम 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *