भारतीय सामान का इंपोर्ट 69% बढ़ा : बैन के बावजूद 3 महीने में ₹5,876 करोड़ का सामान खरीदा

भारतीय सामान का इंपोर्ट 69% बढ़ा : बैन के बावजूद 3 महीने में ₹5,876 करोड़ का सामान खरीदा

Pakistan buy made in india good import jumped 69 percent amid of trade ban  how delhi goods reaching Islamabad | चोरी-छिपे भारत से ₹5876 करोड़ का सामान  खरीद रहा पाकिस्तान, बॉर्डर सील

पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 3 महीनों (जुलाई-सितंबर) में पाकिस्तान ने भारत से 61.74 मिलियन डालर यानी करीब 5,876 करोड़ रुपए का सामान मंगाया है, जो पिछले साल से 69% ज्यादा है।

पाकिस्तान ने पिछले साल की इसी अवधि में ₹3,478 करोड़ का भारतीय सामान खरीदा था। खास बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान से भारत में एक रुपए का भी सामान नहीं आया यानी भारत का आयात पूरी तरह शून्य रहा। 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच डायरेक्ट ट्रेड यानी सीधा व्यापार पूरी तरह बंद है।

थिंक टैंक ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के अनुसार, तीसरे देशों के रास्ते भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला अनऑफिशियल एक्सपोर्ट सालाना $10 बिलियन (लगभग ₹83,000 करोड़) से ज्यादा हो सकता है।

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का नया दौर, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों में भारतीय  सामान की बढ़ी डिमांड - indias exports boom in africa latin america amid  global turmoil

सीधे व्यापार पर पाबंदी होने के कारण पाकिस्तानी उपभोक्ताओं को यही भारतीय सामान री-लेबलिंग और अतिरिक्त भाड़े की वजह से काफी ऊंची कीमतों पर खरीदना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *