सभापति-चेयरमैन के लिए प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:बूंदी में सभापति के लिए कांग्रेस से 1 और भाजपा से 3 ने भरा पर्चा
कांग्रेस उम्मीदवार: टीकम जैन ने उपखंड अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया
भाजपा उम्मीदवार: सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा और संजय भूटानी ने पर्चा भरा है, लेकिन पार्टी ने अपना आधिकारिक नाम अभी बंद लिफाफे में रखा है।
![]()
बूंदी नगर परिषद में सभापति पद को लेकर कांग्रेस ने वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया एवं नामांकन दाखिल कराया. इसके बाद विधायक हरिमोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्दलीयों को पुलिस प्रशासन के जरिए प्रभावित कर भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने झूठे मुकदमे दर्ज कराने और जांच के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए. विधायक शर्मा ने मीडिया से कहा, कांग्रेस ने सभापति के लिए वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. पार्टी में शुरू से ही एक ही नाम पर चर्चा थी. कांग्रेस हाईकमान ने टीकम जैन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई.
शर्मा ने आरोप लगाया कि वार्डों के परिसीमन से लेकर भाजपा ने मतदाताओं को प्रभावित करने तक कई स्तरों पर हस्तक्षेप किया. निर्दलीयों पर दबाव बनाने के लिए झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने तथा इन्वेस्टिगेशन के नाम पर प्रताड़ित करने जैसी कार्रवाई की जा रही है. यह लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि तानाशाही है. शर्मा ने कहा, तमाम परिस्थितियों और विरोधी प्रयासों के बावजूद कांग्रेस अपने प्रत्याशी को सफल बनाएगी.सभापति को लेकर कांग्रेस के दावे के बाद अब बूंदी परिषद में पार्षदों के समर्थन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई. यहां निर्दलीयों की भूमिका अहम है. दोनों प्रमुख दलों की नजरें निर्दलीयों पर है. जैन ने नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया.
नगर परिषद बूंदी में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष किया नामांकन दाखिल, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन, कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा और पार्षद निशांत नुवाल रहे मौजूद, नामांकन के दौरान कांग्रेस के अन्य पार्षद भी रहे मौजूद, फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं है पर्याप्त बहुमत, सभापति चुनाव को लेकर नगर परिषद में बढ़ी सियासी हलचल
स्थिति: नाम वापसी और जांच के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ होगी।

